आरएसपी कर्मचारियों को सेल शाबाश पुरस्कार
चक्रधरपुर, अगस्त 29 -- राउरकेला, संवाददाता राउरकेला इस्पात संयंत्र के सुरक्षा अभियांत्रिकी एवं अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित सेल शाबाश पुरस्कार योजना के तहत 30 कर्मियों को समागम सम्मेलन कक्ष में एक विशेष पुरस्कार समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) हीरालाल महापात्र ने की और उन्होंने कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर महा प्रबंधक प्रभारी (अग्निशमन सेवाएं) पी एस ठाकरे, सहायक महाप्रबंधक (एसईडी) बी के पाढ़ी तथा सुरक्षा अभियांत्रिकी एवं अग्निशमन सेवा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री महापात्र ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की मान्यता न केवल व्यक्तियों को प्रेरित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.