आरएसडी एकेडमी में एनसीसी कैडेट्स ने दिया टीबी मुक्त भारत का संदेश
मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- नौवीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से आरएसडी एकेडमी में टीबी उन्मूलन एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद कुमार, एडम ऑफिसर मेजर प्रमिला सिंह के निर्देशन और सीटीओ अनुपमा राठौर के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली और पोस्टर बनाए। पोस्टरों के माध्यम से टीबी के लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर जांच व उपचार कराने का संदेश दिया। साथ ही भ्रांतियां दूर करने और टीबी प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशीलता बरतने की अपील की गई। निदेशक डॉ. विनोद कुमार समेत विद्यालय स्टाफ ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.