कोडरमा, जनवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की ओर से रविवार को शहर के गौशाला रोड स्थित बजरंग नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में मुख्य रूप से चिकित्सक डॉ. प्रियरंजन एवं डॉ. आर. के. दीपक ने अपनी सेवाएं दीं। जांच के बाद डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। वहीं, लैब टेक्नीशियन बीरेंद्र सिंह ने जांच प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक संपन्न कराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह मनोज राणा, जिला संपर्क प्रमुख दिलीप सिंह, नगर कार्यवाह प्रिंस कुमार, नगर संपर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.