सहारनपुर, फरवरी 16 -- गागलहेड़ी। भलस्वा मंडल के गांव हसनपुर स्थित श्री शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रचारक आशुतोष और विभाग सेवा प्रमुख योगेंद्र ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि योगेंद्र ने कहा कि संघ के 100 वर्ष राष्ट्र निर्माण और समाज को संगठित करने के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर एकता का संदेश दिया। विभाग संपर्क प्रमुख शिवकुमार और स्वामी कृष्णानंद ने युवाओं को नशे से दूर रखने और संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल दिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.