नई दिल्ली, जनवरी 20 -- जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 21 जनवरी से जयपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक रमेश अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि भागवत 21 जनवरी को हवाई मार्ग से जयपुर पहुंचेंगे। यहां से किशनगढ़ जाएंगे, जहां वह रातभर ठहरेंगे। आरएसएस प्रमुख 22 जनवरी को छोटी खाटू में आयोजित मर्यादा महोत्सव में भाग लेंगे। इस अवसर पर जैन संत आचार्य महाश्रमण भी उपस्थित रहेंगे। उसी दिन भागवत जयपुर लौटेंगे और रातभर वहीं ठहरेंगे। अग्रवाल ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह वह हवाई मार्ग से वापस जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.