शाहजहांपुर, नवम्बर 26 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी समागम के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग, शाहजहांपुर महानगर द्वारा मंगलवार को भव्य साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत आवास विकास गेट, बरेली मोड़ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की। यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने गुरु तेग बहादुर साहिब के बलिदान, त्याग और मानवता के लिए दिए गए संदेशों को याद करते हुए जोरदार उद्घोष लगाए। साइकिल यात्रा गुरुद्वारा कुटिया साहिब पहुंचकर संपन्न हुई, जहां सभी स्वयंसेवकों ने अरदास की और गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से स्वयंसेवकों का पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शामिल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.