नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- वार : नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने संविधान दिवस पर आरएसएस और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि है कि आरएसएस ने देश के संविधान को पाश्चात्य मूल्यों पर आधारित बताते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का पुतला फूंका था। इसके साथ ही पार्टी ने देशवासियों से यह प्रण लेने का भी आग्रह किया है कि हम संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान दिवस पर देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा के साथ मिलकर संविधान के साथ एक ऐसे भारत का निर्माण किया, जहां लोकतंत्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भारत न्याय, समानता, धर्मनिरपेक्षता और परस्पर भाईचारे की पहचान बन गया था, पर आज यह पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.