लखीसराय, मार्च 20 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार महिला विद्या मंदिर प्लस टू स्कूल स्थित अभिमन्यु तरुण व्यवसाय शाखा पर गुरुवार को नगर के आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सह नगर संचालक पूर्व बैंक प्रबंधक विक्रम कुमार के अध्यक्षता में संगठन के संस्थापक का जन्म दिवस एवं हिंदू नव वर्ष मनाया। संघ के कार्यकर्ता अपने पारंपरिक वेश पूर्ण गणवेश में संघ के संस्थापक को आद्य सर संचालक प्रणाम कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य बौद्धिककर्ता के रूप में मुंगेर विभाग के सेवा प्रमुख राजेश कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता को बढ़ाना व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान 'पंच परिवर्तन' के पांच प्रमुख विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.