आरएसएस ने राममंदिर चढ़ावा चोरी की घटना पर दुख जताया
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना पर रविवार को दुख व्यक्त किया। साथ ही भरोसा जताया कि मामले में एसआईटी की मौजूदा जांच और पुलिस कार्रवाई निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी। यह मुद्दा कर्नाटक के बेलगावी में आरएसएस की वार्षिक अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक के समापन दिवस के दौरान उठा। बैठक में संघ ने अपनी प्रशिक्षण गतिविधियों और शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही जनसांख्यिकी असंतुलन से लेकर नशीली दवाओं के सेवन तक जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। आरएसएस ने एक बयान जारी कर बैठक के बारे में जानकारी दी। इसमें कहा कि उसे 'तीर्थ क्षेत्र न्यास' से अपेक्षा भी है कि 'वह यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो, जिससे राम मंदिर के प्रति सभी राम भक्तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.