जौनपुर, जून 28 -- खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र के मानीकला में शनिवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोंधी खण्ड की ओर से हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा। मुख्य वक्ता विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मनोज ने छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के संघर्ष, शौर्य और राष्ट्र निर्माण के विजन पर प्रकाश डाला। कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन और उनका साम्राज्य केवल एक शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक था। जो आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक है। समापन राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ हुआ।इससे यह भी पढ़ें- झरिया में आरएसएस ने धूमधाम से मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र प...