आरएसएस ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
बोकारो, अगस्त 28 -- जैनामोड़ प्रतिनिधि। जैनामोड़ स्थित एकलव्य प्रभात शाखा में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा रक्षाबंधन उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवा ध्वज को राखी बांधकर विधिवत रक्षाबंधन मनाया गया। स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को राष्ट्र, संस्कृति और संगठन के आदर्शों का प्रतीक बताते हुए उसके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, सुरेश प्रसाद, दिनेश बरनवाल, मनोज सिंह, दीपक सिंह, विनोद कुमार, शिवनाथ रजवार, राजकुमार पासवान, मुन्ना बाबू, हुबलाल दास सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन आत्मीयता से राष्ट्रीय एकता की ओर ले जाने का त्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.