बरेली, मार्च 4 -- फरीदपुर। गोकुलधाम रेजिडेंसी स्थित इच्छा पूर्ति महादेव मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से फाग महोत्सव मनाया गया। जिसमें कलाकारों ने होली गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का प्रारंभ धर्मवीर कमल ने गणेश वंदना से किया। आकाशवाणी के आरजे रविंद्र मिश्रा ने अपनी आवाज से सबका मन मोह लिया। डॉ़ महेश चौधरी ने होली गीत गाकर सबको झूमने के लिए मजबूर कर दिया। विभाग सह शारीरिक प्रमुख विश्वनाथ ने काव्य पाठ किया। जिला प्रचारक अनुज पार्थ, शिक्षक अशोक शर्मा समेत गायक अंकित शर्मा और अंजली शर्मा ने होली गीत और भजन से सबका मनमोह लिया। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह का कॉलोनी वासियों ने स्वागत किया। इस दौरान डॉ़ महेश चौधरी, ब्रह्मेंद्र मिश्रा, अभिमन्यु, अनुज शर्मा, राहुल अग्रवाल, नितिन वर्मा, नितिन, रुद्रांश, मोहित चौहान, कपिल शर्मा, ब्रह्मा शंकर ग...