पिथौरागढ़, अप्रैल 29 -- पिथौरागढ़। आरएसएस की भरत शाखा ने नया बाजार बस्ती का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। सम्भाग निरीक्षक विद्या भारती राजेन्द्र चंद की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वर्ष भर होने वाले कार्यक्रम को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग संघचालक पूरन जोशी रहे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने योग व्यायाम, नियुद्ध, सामूहिक समता, खेल, घोष और पथ संचलन का प्रदर्शन किया। इस दौरान सह विभाग कार्यवाह मनीष, जिला प्रचारक ऋषभ, जिला प्रचार प्रमुख पंकज, नगर प्रचारक यशपाल, सह जिला कार्यवाह कमल, नगर कार्यवाह जगदीश, नगर घोष प्रमुख रोहित, नगर प्रचार प्रमुख विजय, शाखा कार्यवाह देवेंद्र, नीरज, उमेश, कार्तिकेय, मानवेन्द्र, रोहित, हिमांशु, दीपक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...