पीलीभीत, मार्च 23 -- पूरनपुर। रविवार को राष्ट्रीय स्वंय सेवक ने बर्ष प्रतिपदा उत्सव के उपलक्ष्य में नगर में पथ संचलन निकाला। नगर के कोतवाली रोड पर स्थित साईं श्रद्धा बैंकट हाल से संचलन का शुभारंभ किया गया। संचालन कोतवाली रोड से नगरपालिका चौराहे से स्टेशन रोड होकर तिरंगा चौराहे पर पहुंचा। वहां मेन बाजार होते हुए वापस बैंकट हाल में जाकर समाप्त हो गया। इस दौरान मुख्य वक्ता कृष्णचंद ने हिंदू नवबर्ष और दूसरे नवबर्षों की तुलनात्मक व्याख्या की। उन्होंने कहा कि हिंदू नबर्ष उत्सव वैज्ञनिक आधार पर भी सर्वश्रेष्ठ है। सौ बर्ष पूरे होने पर भी संघ की प्रगति के बारे में बताया गया। इस दौरान कहा गया कि संघ के संस्थापक डा. केशवराम हेडगेवार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संघ अधिक से अधिक हिंदुओं को जोड़ने की ओर अग्रसर है। इस दौरान विधायक बाबूराम पासवान, उमाशं...