पिथौरागढ़, नवम्बर 15 -- पिथौरागढ़। गंगोलीहाट में आरएसएस ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। संघ के प्रांत शाररिक प्रमुख सुनील के नेतृत्व में गंगोलीहाट के स्वयंसेवको ने महाकाली मंदिर से गृह संपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सुनील ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को जागरूक करना है, साथ ही अपने विचारों को लोगों तक पहुंचाना है। बताया स्वंयसेवक 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक घर-घर जाकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। इस दौरान खंड संघ चालक प्रताप रावत, जिला प्रचारक गणेश, धीरज बिष्ट, नीरज पंत, चंद्र शेखर, गौरव पंत, लिखित पंत, अमित वर्मा, दान सिंह महरा, रविन्द्र लाल वर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.