अररिया, जुलाई 30 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की फारबिसगंज स्थित मां काली संयुक्त शाखा द्वारा बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार ने की। आयोजन अस्पताल रोड स्थित शाखा कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला संघचालक सच्चिदानंद मेहता ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए गुरु पूजन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में गुरु के रूप में भगवा ध्वज का पूजन किया जाता है, जो त्याग, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उत्साह का संगम देश सुरक्षित और समृद्ध रहेग...