धनबाद, मार्च 20 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झरिया नगर की ओर से गुरुवार को हिंदू नववर्ष पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। झरिया चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर नगर संघ चालक डॉ. देवकीनंदन पांडेय व नगर कार्यवाह दयानंद शर्मा ने माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंघचालक को प्रणाम किया। इस अवसर पर बताया गया कि चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन डॉ. हेडगेवार का जन्म हुआ था। आज के दिन शाखा लगाने से पहले देश के करोड़ों स्वयंसेवक उन्हें आद्य सरसंघचालक प्रणाम निवेदित करते हैं। इसके पश्चात परम पवित्र भगवा ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। नगर संघ चालक डॉ. देवकीनंदन पांडेय, कार्यवाह दयानंद शर्मा, बौद्धिक प्रमुख हरीश जोशी और सह कार्यवाह अखिलदेव ने लोगों को हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.