घाटशिला, अगस्त 15 -- धालभूमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरु पूर्णिमा उत्सव प्रखंड क्षेत्र में मनाया जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को कोकपाड़ा पंचायत के साप्ताहिक हाट मैदान में एवं शुक्रवार को नरसिंहगढ़ दुर्गा मंडप के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। दोनों ही मौके पर संघ परिवार के सदस्यों ने संघ ध्वज को प्रणाम किया एवं संघ प्रार्थना उत्सव उल्लास के साथ मनाते हुए गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया। धालभूमगढ़ में संघ परिवार को संबोधित करते हुए घाटशिला जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख देवानंद सिंह ने संघ के 100 वर्षों के इतिहास पर एवं संघ के कार्यकर्ताओं की राष्ट्र के प्रति समर्पण पर अपने विचारों को रखा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम उन्होंने कहा सं...