ललितपुर, जनवरी 29 -- ललितपुर,संवाददाता। पिछले सौ वर्षों से हिन्दुओं को एक कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साधना को केंद्र सरकार ने यूजीसी के नियमों में फेरबदल करके नष्ट कर दिया है। एक तरफ विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हो रहे तो वहीं दूसरी तरफ सामान्य वर्ग अपने बच्चों का अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। कलेक्ट्रेट में यूजीसी के नए नियम के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान यह बात वक्ताओं ने कही। युवा ब्राह्मण महामण्डल की अगुवाई में करणी सेना, जैन समाज, बजरंग सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, जैन समाज के साथ तमाम कांग्रेसी तुवन मंदिर चौराहा के पास एकत्रित हुए। यहां से भारत सरकार और यूजीसी कानून में नये नियम जोड़ने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों का काफिला कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ा चला। कलेक्ट्रेट चौराहे पर भी लोगों ने जबरदस्त नारेबाजी और प्रदर्शन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.