आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन पर होंगे कई कार्यक्रम
सोनभद्र, अगस्त 12 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल के गुरुवार को सेवाकुंज आश्रम कारीडाड, चकचपकी पहुंचने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उनके साथ संघ के अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आश्रम परिसर में उनके आगमन पर पौधरोपण, नवीन भवनों के लोकार्पण, स्वास्थ्य शिविर और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल आश्रम परिसर में आयोजित जनजातीय प्रमुखों की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता, संस्कार केंद्रों के विस्तार और सेवा कार्यों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.