बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- बीहट, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर संघ की बीहट नगर इकाई के बैनर तले पथ संचलन व शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ। जिला संघचालक मनोरंजन वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने संघ के गणवेश में हाथों में दंड लेकर कदमताल करते हुए बीहट नगर तथा बाजार का भ्रमण किया। बीहट के महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जमा होकर कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक शस्त्रों की पूजा की। संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिला संघचालक ने बौद्धिक कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल से लेकर अब तक राष्ट्र निर्माण के विराट उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है। संघ शाखा का मैदान ऐसी प्रेरणा भूमि होती है जहां से स्वयंसेवकों की अहं से वयं की यात्रा शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.