रुद्रपुर, अक्टूबर 5 -- रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पथ संचलन निकाला गया। ग्राम भूरारानी स्थित अमर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शासकीय अधिवक्ता एवं सह कार्यवाहक बरीत सिंह व वरिष्ठ स्वयंसेवक सुंदरलाल चोटमुरादा ने दीप प्रज्वलन कर किया। बरीत सिंह ने संघ की स्थापना पर प्रकाश डाला। 94 वर्षीय चोटमुरादा ने संघ की राष्ट्रभक्ति पर बल देते हुए युवाओं से सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...