औरंगाबाद, जनवरी 11 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर नवीनगर थाना के समीप स्थित गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना से हुई। इसके बाद नवीनगर थाना परिसर से गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय को संघ के सदस्यों की ओर से भारत माता का चित्र और पुस्तक भेंट की गई। संघ की ओर से 11 जनवरी से 31 जनवरी तक व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए 70 टोलियों का गठन किया गया है, जिनमें लगभग 350 स्वयंसेवक शामिल हैं। ये स्वयंसेवक नगर और पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। इसके बाद गठित टोलियां अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो गईं। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे इस अभियान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.