बरेली, जनवरी 2 -- फतेहगंज पश्चिमी। गुरुवार को मंगल सेवा ट्रष्ट धनेटा ने आरएसएस की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर डॉ. विजय गंगवार ने कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा आरएसएस पूरी तरह से अराजनैतिक संगठन है। यह संगठन सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार में लगा है। उन्होंने कहा मंगल सेवा ट्रस्ट दृष्टि दोष के लोगों को निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराती है। मुनेंद्र गिरि के संचालन में हुए कार्यक्रम में तहसील प्रचारक नीतिन कुमार, कुंवरसेन, रामवहादुर वर्मा, केशव यादव, वेदपाल सिंह,सोमपाल वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, जगत पाल मौर्य, दीनानाथ, चरन सिंह, व सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.