मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के तहत मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग स्थानों पर भव्य युवा सम्मेलनों का आयोजन किया। कूकड़ा गांव के राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह प्रमोद ने युवाओं से अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निश्चित समय, स्थान, लक्ष्य और निस्वार्थ भाव से ही संघ का निर्माण होता है।वहीं, आर्केड फार्म्स में पुष्कर की अध्यक्षता में हुए युवा सम्मेलन में प्रांत कार्यवाह प्रेम मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने युवाओं को भारत को जानें, मानें और बनें का मूल मंत्र देते हुए प्लास्टिक के न्यूनतम प्रयोग, जल संरक्षण और वृक्षारोपण पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर युवा सम्मेलन आयोजित दोनों कार्यक्रमों का शुभारं...