मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- मुजफ्फरनगर। लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) स्थित डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त एक भव्य प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता पश्चिमी क्षेत्र के संपर्क प्रमुख हरीश रौतेला ने संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा संघ ने अपने 100 वर्षों के सफर में समाज की आवश्यकतानुसार विभिन्न संगठनों का निर्माण किया है। रौतेला ने वैश्विक स्तर पर संघ के बढ़ते प्रभाव की चर्चा करते हुए समाज को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।मेरठ प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख सुनील कुमार ने संघ की विकास यात्रा के साथ-साथ पंच परिवर्तन के संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब...