अररिया, मार्च 17 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एकल श्रीहरि के संस्थापक, संरक्षक तथा मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्याम जी गुप्त नेपाल प्रवास के क्रम में 18 मार्च को विराटनगर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर विराटनगर वार्ड सात स्थित मोरंग उद्योग व्यापार संघ सभा हॉल में उनके सम्मान में स्वागत तथा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम रखा गया। उपरोक्त जानकारी श्री हरि परिवार नेपाल के भीखमचंद्र सरल, घनश्याम काबरा, रामजीवन अग्रवाल, गिरिजा सारडा, विद्यानंद माझी, ओम प्रकाश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी। बता दें कि श्रीहरि सत्संग समिति नेपाल सत्संग और कथा के माध्यम से अपने धर्म, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रीयता जागरण अभियान लगातार चलाते आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...