आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव गोविंद का निधन
रांची, जून 11 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिनगांव निवासी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व मुखिया शिव गोविंद नाथ शर्मा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बिनगांव सहित पूरे कर्रा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनसंघ कार्यकर्ता विनोद प्रसाद सोनी ने बताया कि शर्मा लंबे समय से सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जुड़े थे। वे आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और ग्रामीण विकास, समाज उत्थान और युवाओं के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सादगीपूर्ण जीवन, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के कारण समाज के सभी वर्गों में उनका सम्मान था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को बिनगांव स्थित छाता नदी घाट पर किया गया, जहां उनके पुत्र विजय शर्मा ने मुखाग्नि दी। अंतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.