आरएसएस के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि: राजबिहारी
भदोही, जुलाई 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से बुधवार को शाम को नगर के बड़े शिव मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन विहार कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रांत सह कार्यवाह डा. राजबिहारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के लिए अनुशासित एवं संस्कारित स्वयंसेवकों का निर्माण करना है। इस अवसर पर आगामी गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर भी बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में नगर संचालक अजय त्रिपाठी, नगर सह संचालक कृष्ण कुमार खटाई, नगर पालिका परिषद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.