आरएसएस के युवा संवाद में नागरिक कर्तव्यों को लेकर किया जागरूक
भागलपुर, जुलाई 15 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नागरिक कर्तव्यों एवं राष्ट्र के दायित्वों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह प्रांत कार्यवाह बालमुकुंद गुप्त ने कहा कि संविधान नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। वहीं पीएनबी कॉलेज, जलाल इंटर महाविद्यालय तथा एक कोचिंग संस्थान में संवाद का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.