आरएसएस के युवा संवाद कार्यक्रम में छात्रों को किया जागरूक
गोड्डा, जून 26 -- मेहरमा, एक संवाददाता। स्थानीय प्रफुल्लो हाट के समीप स्थित स्किल डेवलपमेंट एंड कंप्यूटर एजुकेशन पॉइंट में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भागलपुर जिला के जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राजेश कुशवाहा ने "नागरिक कर्तव्य" विषय पर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान के नियमों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा जल संरक्षण के प्रति लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.