आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र से मिले स्वामी रसिक महाराज
देहरादून, जुलाई 22 -- देहरादून। सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात के दौरान वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में जनजागरण, राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र निर्माण, सेवा और सामाजिक एकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। सकारात्मक जनसहयोग से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान समाजसेवी एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट भी उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.