आरएसएस के प्रशिक्षणर्थियों ने किया पथ संचलन, हुई पुष्पवर्षा
लखनऊ, जून 4 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत शिक्षार्थियों की ओर से गुरुवार को पथ संचलन का आयोजन हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग 22 मई से निरालानगर स्थित सरस्वती कुंज में चल रहा है। इसमें काशी, कानपुर, गोरक्ष एवं अवध प्रांतों के कुल 289 कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं। पथ संचलन की शुरुआत शाम पांच बजे सरस्वती कुंज से निकलकर आठ नम्बर चौराहा, विवेकानन्दपुरी, महानगर, आईटी मेट्रो स्टेशन (अयोध्या मार्ग), आईटी चौराहा व श्री रामकृष्ण मठ के सामने से होते हुए सरस्वती कुंज में समाप्त हुआ। पथ संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा की। यह भी पढ़ें- मुंगेर में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.