पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर का वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर पथ संचलन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पथ संचलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार ने विक्रमादित्य के जीवन पर प्रकाश डाला। और बताया कि उनके नाम से आज का दिन मनाया जाता है। उन्होंने डा. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला प्रचारक दुष्यंत कुमार, जिला कार्यवाह डालचंद वर्मा, नगर संघचालक प्रदीप नवरंग, नगर प्रचारक कुलदीप कुमार, नगर कार्यवाह अरविंद कुमार, गोकुल प्रसाद मौर्य ,स्वतंत्र देवल आदि रहे। अशोक कालोनी, ड्रमंड गंज चौराहा, काला मंदिर स्टेशन रोड पर जगहजगह पथ संचलन का स्वगात किया गया...