बरेली, अप्रैल 27 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आरएसएस के जन संपर्क प्रमुख रामलाल से आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुलाकात कर अपनी लिखी पुस्तक तारीख-ए-इस्लाम भेंट की है। मौलाना ने बताया कि इस पुस्तक में पैगंबरे इस्लाम के जन्म से लेकर अब तक के इस्लामी आंदोलन और इतिहास का विस्तार से वर्णन किया गया है। मुस्लिम जमात के प्रवक्ता डॉ. अनवर रजा कादरी ने बताया कि मुलाकात के दौरान देश और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें अल्पसंख्यकों में शिक्षा को बढ़ावा देने, मानवता के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा देश की सुरक्षा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में सौहार्द बनाए रखने की दिशा में मिलकर काम करने पर सहमति जताई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.