भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केशव नगर द्वारा हिंदू नववर्ष के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। आनंद राम सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू होकर यह संचलन बूढ़ानाथ, नया बाजार, कोतवाली और खलीफाबाग चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। शिशु मंदिर परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हरविंद भारती ने कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य) के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर महानगर संघचालक रतन भालोठिया, राहुल जिलोका, दिलीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.