आरएसएस की शाखाओं में मनाया गया रक्षा बंधन उत्सव
मेरठ, अगस्त 28 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मेरठ प्रांत की विभिन्न शाखाओं पर हर्षोल्लास के साथ रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया गया, जिसे संघ में 'समरसता पर्व' के रूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों द्वारा संघ के प्रतीक भगवा ध्वज को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर की गई। भगवा ध्वज को गुरु का स्थान देने की परंपरा के तहत सभी ने इसके समक्ष अपनी निष्ठा और समर्पण भाव को दोहराया। इसके पश्चात, उपस्थित स्वयंसेवकों ने पारंपरिक रूप से एक-दूसरे की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर आपसी भाईचारे और परस्पर सहयोग के संकल्प को मजबूत किया। यह भी पढ़ें- आरएसएस ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव यह भी पढ़ें- 'भौतिक समृद्धि के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.