आरएसएस की राष्ट्र सेवा समिति ने किया पथ संचलन
जौनपुर, अप्रैल 3 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय नव वर्ष पर बुधवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला शाखा राष्ट्र सेविका समिति की महिलाओं ने नगर में पथ संचलन किया। अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए महिलाओं ने पूरे नगर में सांस्कृतिक जागरुकता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। 'नवीन पर्व के लिए नवीन प्राण चाहिए। मुक्त गीत हो रहा नवीन राग चाहिए'। को ध्येय बना पथ संचलन निकला।पथ संचलन उत्सव वाटिका से प्रारंभ होकर पुराना चौक, रामलीला भवन, कोतवाली चौक, डाकखाना तिराहा, जेसीज चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रीरामपुर रोड, कलेक्टरगंज, घासमंडी चौराहा और चूड़ी मोहल्ला होते हुए पुनः उद्गम स्थल पहुंच समाप्त हुआ। मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेविकाओं का स्वागत किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.