प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- कटरा गुलाबसिह,प्रतापगढ़। नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह गोपी गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक हुई। जिसमें जाति-पांत से ऊपर उठकर समरसता, एकता और बंधुत्व पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि विविधता में एकता भारत की पहचान है और सामाजिक सद्भाव ही देश की उन्नति का आधार है। बैठक में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने एक समान, सौहार्दपूर्ण समाज बनाने पर जोर दिया। इस दौरान रवींद्र पटेल अनंत, शारदा प्रसाद, अविनाश, राजेंद्र, विजय मौर्य, राजकुमार मिश्र, डॉ. अमर बहादुर सिंह, रामचन्द्र वनवासी, अनूप कौशल, राजेंद्र अग्रहरि, लालजी सिह, श्यामा गुप्त, डॉ. परमानंद, सूरज मिश्र, उमेश, संकुल, बटुक, राम अवध पटेल, अरुनेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.