आरएसएस की प्रबुद्धजन संगोष्ठी में पंच परिवर्तन का आह्वान
मुजफ्फरपुर, जून 12 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शाही बाग में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुजफ्फरपुर पश्चिमी की ओर से प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संयोजक राम कुमार ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे समाज से पंच परिवर्तन का आह्वान किया। उन्होंने कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण चेतना, 'स्व' पर आग्रह तथा नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन पर विस्तार से विचार रखे। पंकज गौतम ने समाज में स्वच्छता, संस्कार एवं समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर अजीत शाही को सरैया प्रखंड का संघचालक तथा पंकज गौतम को सह संघचालक का दायित्व सौंपा गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद व्यास रमाकांत यादव ने भजन प्रस्तुत किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.