बलिया, अप्रैल 22 -- नगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रमुख जनगोष्ठी 23 अप्रैल को क्षेत्र के सिसवार स्थित कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल पर होगी। यह जानकारी देते हुए संघ के राजीव सिंह चंदेल ने बताया कि जन गोष्ठी में संघ के शताब्दी वर्ष यात्रा को लेकर समाज के प्रमुख जनों के साथ राष्ट्रहित की चर्चा की जाएगी, गोष्ठी के मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार होंगे। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...