भागलपुर, मार्च 20 -- नगर परिषद क्षेत्र के सिद्धि घाट स्थित यात्री शेड से गुरुवार को हिंदू नववर्ष एवं डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। यात्री शेड से निकाला गया यह पथ संचलन नगर भ्रमण करते हुए मुख्य चौक बाजार स्थित नई दुर्गा स्थान प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अपने बौद्धिक में हिंदू नववर्ष एवं डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी हिंदुओं से प्रतिदिन लगने वाली संघ की शाखा में एक घंटा अवश्य देने की अपील की गई, जिससे शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.