बलरामपुर, मार्च 7 -- रेहराबाजार, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रेहराबाजार खंड की ओर से शनिवार को खंड स्तरीय होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह मौजूद रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और समाज में एकता बनाए रखने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.