सिद्धार्थ, मार्च 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को बीएसए ग्राउंड पर शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न बस्तियों में संचालित 37 शाखाओं के मुख्य शिक्षक, शाखा कार्यवाह अपने-अपने ध्वज और सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ एकत्र हुए। यह सभी शाखाओं को एक साथ लगाने का अभिनव प्रयोग रहा, जिसने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति के बौद्धिक विकास और चरित्र निर्माण की सशक्त प्रयोगशाला है। यहां व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना को साकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि संघ सादगी, कर्मठता और अनुशासन का प्रतीक है, जहां स्वयंसेवक देश के लिए त्याग की भावना सीखते हैं। उन्होंने बताया कि बाल, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.