भदोही, अप्रैल 4 -- भदोही, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शहर में आज यानि पांच अप्रैल रविवार को विरोट पथ संचलन कार्यक्रम किया जाएगा। जिसकी तैयारियां शनिवार की शाम को पूरा कर लिया गया। शहर के रजपुरा रामलीला मैदान में आरएसएस एवं हिन्दू संगठनों के लोग दोपहर में तीन बजे एकत्रित होंगे। वहां से पैदल तहसील रोड, आनंद नगर गजिया रेलवे ओवरब्रिज, लिप्पन तिराहा, अजीमुल्लाह चौराहा, कटरा बाजार होते हुए मेन रोड भरत चौराहा तथा मर्यादपट्टी तक पहुचेंगे। जानकारी संघ के शीष गुप्ता ने दी है। कहा कि कार्यक्रम में जिले भर के आरएसएस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। उधर, सुरक्षा को लेकर शहर में रविवार को दोपहर से ही व्यापक पैमाने पर पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम शाम को समाप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...