हमीरपुर, मार्च 19 -- राठ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर में पथसंचलन किया। पथ संचलन के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित व जाग्रत रहने का संदेश दिया गया। स्वयं सेवक घोष व बिगुल की धुन पर कदम से कदम मिलाते चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वयं सेवकों का स्वागत किया। कंधे पर दंड रखे बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए। पथ संचलन सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू किया गया जो स्टेट बैंक चौराहा, रानी गेट, कोटबाजार, संघ कार्यालय होते हुए वापस बाल मंदिर पहुंच कर समाप्त हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.