रुद्रपुर, मार्च 29 -- खटीमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने रविवार को नगर में भव्य पथ संचलन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में नैनीताल के विभाग अध्यक्ष रमेश ने संबोधित करते हुए हिंदू परंपरा और भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। पथ संचलन राणा प्रताप विद्यालय से प्रारंभ होकर सितारगंज रोड होते हुए पीलीभीत रोड तक गया। मार्ग में विभिन्न चौराहों पर नारी शक्ति द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। जगह-जगह लोगों ने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दान सिंह रावत, रमेश जोशी, सतीश भट्ट, सतीश गोयल, महेश ओली, रमेश अग्रवाल, देव सिंह, अमर, गौतम, अजय, अभिषेक, हरि नारायण, डॉ. भगत, दिग्विजय, बसंत, घनश्याम अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.