बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- आरएसएस का टाउन हॉल में आज प्रमुख जन संगोष्ठी चिकित्सा, शिक्षा, सेवा समेत कई विभागों के प्रमुख होंगे शामिल शताब्दी वर्ष पर हो रहा संगोष्ठी का आयोजन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) शुक्रवार को टाउन हॉल में प्रमुख जन संगोष्ठी करेगा। इसमें चिकित्सा, शिक्षा, सेवा समेत कई विभागों के पांच पांच प्रमुख शामिल होंगे। आरएसएस के कौशल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरएसएस 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हो रहा है। इस संगोष्ठी में अखिल भारतीय प्रचार टोली के सदस्य मुकुल कानिकटज जी व राजगीर सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र के डीआईजी निखिल रस्तोगी शिरकत करेंगे। संध्या चार बजे से संगोष्ठी शुरू होगी। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की शृंख्ल...