आरएसएस कार्यालय पर हमला केस में एनआईए ने की दो आरोपियों से पूछताछ
रांची, जुलाई 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची स्थित आरएसएस कार्यालय पर हमले के आरोपी अमन अंसारी और सायम सुजान से एनआईए ने शुक्रवार को पूछताछ की। वहीं, इस केस में गिरफ्तार तीसरे आरोपी सैफ अंसारी को रिम्स में इलाज के बाद रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया। रिम्स से मेडिकल सर्टिफिकेट मिलने के बाद सैफ को जेल भेजा गया है। एनआईए अब शनिवार को सैफ को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन देगी। जानकारी के मुताबिक, अमन अंसारी से शुक्रवार को एनआईए ने नए सिरे से स्वीकारोक्ति बयान लिया। उसके दुबई व पाकिस्तान के लिंक के संबंध में पूछताछ की गई। शाहबाज भट्टी व आवेश राणा के संपर्क में आने, दुबई के संपर्कों के विषय में पूछताछ की गई। पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर ही एनआईए केस में साक्ष्य जुटाने में लगी है। शनिवार को भी एनआईए अमन अंसारी व सायम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.