पाकुड़, जनवरी 5 -- पाकुड़। प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लड्डू बाबू आम बागान में पौष महीना में जनवरी के पहले सप्ताह रविवार को पोशालो का आयोजन किया गया। आरएसएस द्वारा पोशालो का आयोजन का उद्देश्य स्वयंसेवकों और उनके परिवारों के बीच सामाजिक समरसता और पारिवारिक मेल-जोल बढ़ाना, अनौपचारिक और प्राकृतिक वातावरण में संगठन के विचार और आपसी सौहार्द को मजबूत करना था। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह आयोजन संघ की परंपरा का हिस्सा है। जिसके माध्यम से स्वयंसेवक और उनके परिवार साल के अंत या शुरुआत में एक साथ मिलकर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। सामूहिक भोज से पहले बड़ों ने अनौपचारिक चर्चाएं और बच्चों के झुंड ने खेलकूद के साथ साथ शारीरिक और बौद्धिक चर्चाएं भी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.